तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Share

मुखबिर की सूचना पर मानीकलां रोड से दबोचा गया अभियुक्त

जौनपुर। थाना खेतासराय पुलिस टीम ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई बुधवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई।

थानाध्यक्ष खेतासराय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर मानीकलां रोड स्थित ग्राम गुरैनी के पास से सचिन कुमार पुत्र मुन्नर राम निवासी मानीकलां, थाना खेतासराय, जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक नाजायज तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार बरामदगी के आधार पर थाना खेतासराय में मु0अ0सं0 17/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त का चालान न्यायालय कर दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध हथियारों के निर्माण, बिक्री और तस्करी पर सख्ती से रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खेतासराय पुलिस की यह कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तारी व बरामदगी की इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार राय, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र यादव एवं हेड कांस्टेबल गोपाल रज्जक शामिल रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *