फायरिंग के मामले में दो वांछित बाल अपचारी 24 घंटे में गिरफ्तार

Share

जौनपुर। जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सरायख्वाजा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में वांछित दो बाल अपचारियों को पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी सदर देवेश सिंह के पर्यवेक्षण में की गई। प्रभारी निरीक्षक सरायख्वाजा अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय पुलिस टीम के साथ अभियुक्तों की तलाश में कोईरीडीहा चौराहे पर मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि खानपुर अकबर में फायरिंग की घटना में शामिल दो आरोपी पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पास मौजूद हैं।

सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पहले गेट के पास सड़क किनारे खड़े दो संदिग्धों की ओर मुखबिर ने इशारा किया। पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए 8–10 कदम की दूरी पर ही उन्हें पकड़ लिया।

पकड़े गए बाल अपचारियों की पहचान शिवांशु सिंह पुत्र कमलेश सिंह एवं आनंद सिंह पुत्र त्रिवेणी सिंह, निवासीगण ग्राम अकबर जगदीशपुर, थाना सरायख्वाजा के रूप में हुई। दोनों को दिनांक 09 फरवरी 2026 को समय 12:50 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में थाना सरायख्वाजा पर मु0अ0सं0 59/2026 धारा 109(1), 3(5) बीएनएस एवं 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। आवश्यक विधिक कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय, कांस्टेबल विनोद सिंह एवं कांस्टेबल कृष्णानंद यादव शामिल रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *