विशेष पुनरीक्षण कार्यों में तेजी के निर्देश: जिलाधिकारी

Share

जौनपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ०दिनेश चंद्र ने मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र मड़ियाहू अंतर्गत खंड विकास अधिकारी कार्यालय मडियाहूं के सभागार में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित ईआरओ एवं एईआरओ से अब तक निर्गत नोटिस, नोटिस वितरण, डाटा फीडिंग, जनसुनवाई, साक्ष्य मिलान सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि नोटिस निर्गत किए जाने के उपरांत अनमैप्ड मतदाताओं के साक्ष्य मिलान हेतु सुनवाई प्रक्रिया में तेजी लाई जाए, ताकि कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण किया जा सके।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ को निर्देशित किया कि अर्हता आयु पूर्ण कर रहे युवाओं से फॉर्म-6 तथा मतदाता सूची में संशोधन हेतु फॉर्म-8 भरवाना सुनिश्चित किया जाए, जिससे कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे।

इस दौरान जिलाधिकारी ने सुनवाई हेतु उपस्थित अनमैप्ड मतदाताओं से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही उपस्थित वृद्धजनों से संवाद करते हुए उन्हें कंबल एवं अंगवस्त्र प्रदान कर मानवीय संवेदना का परिचय दिया।

इस अवसर पर ईआरओ नवीन, खंड विकास अधिकारी रामश्री, एईआरओ, सुपरवाइजर, बीएलओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *