28 फरवरी को सिद्दीकपुर आईटीआई में वृहद रोजगार मेला

Share

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ०दिनेश चन्द्र के निर्देश के क्रम में उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जनपद जौनपुर में जिला कार्यकारी समिति की बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया ने की।

बैठक में 28 फरवरी को आईटीआई सिद्दीकपुर परिसर में आयोजित होने वाले वृहद रोजगार मेले की तैयारियों की समीक्षा की गई। संबंधित विभागों (आईटीआई, विद्यालय पॉलीटेक्निक, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा संस्थान, डिग्री कॉलेज, पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट ऑफिसर, नर्सिंग, फार्मेसी, आरसेटी तथा कौशल विकास मिशन) को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने संस्थानों के अभ्यर्थियों का पंजीकरण अनिवार्य रूप से rojgaarsangam.up.gov.in पोर्टल पर कराएं।

उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिया गया कि जनपद के सतहरिया एवं कारखियाव औद्योगिक क्षेत्रों की इकाइयों को रोजगार मेले में प्रतिभाग के लिए प्रेरित करें। वहीं जिला सेवायोजन अधिकारी को व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक नियोजकों से पोर्टल पर रिक्तियां अपलोड कराने के निर्देश दिए गए, ताकि मेला सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

अधिकारियों ने बताया कि रोजगार मेला युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *