पवित्र माह रमजान एवं होली पर किसी भी स्थिति में कोई नई परंपरा प्रारंभ नहीं की जाएगी: डीएम

Share

पवित्र माह रमजान एवं होली के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में जिला शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में।

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में जिला शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि पर्वों के दौरान जनपद में निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों की सभी सड़कों को तत्काल दुरुस्त कराया जाए, ताकि आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 शहर क्षेत्र में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु अधिशासी अधिकारी (ईओ) को तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए। त्योहारो के दौरान खाद्य पदार्थों पर मिलावट करने वालों पर कार्यवाही की जाए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी स्थिति में कोई नई परंपरा प्रारंभ नहीं की जाएगी तथा सभी पर्व पूर्व से चली आ रही परंपराओं के अनुरूप ही मनाए जाएंगे। धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर/माइक की आवाज परिसर तक ही सीमित रखने के निर्देश भी दिए गए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के लिए पुलिस विभाग के द्वारा पूरी तैयारी की गई है। सोशल मीडिया पर निगरानी की जाएगी अफवाह फैलाने वालों पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सभी से अपील किया है अफवाहो पर ध्यान न दें और न ही उसे फॉरवर्ड करें। यह जनपद अमन और शांति का शहर है, सभी जनपद वासी आपसी भाईचारा के साथ मिलकर सभी त्योहार पूर्व की भांति संपन्न कराएंगे

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानंद झा, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नंदन सिंह एवं प्रशासनिक अधिकारियों, धर्मगुरुओं एवं शांति समिति के सदस्यों ने भाग लिया तथा प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *