जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर, कुँवर अनुपम सिंह ने आज रिजर्व पुलिस लाइन जौनपुर का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया और साफ-सफाई व गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।
कुँवर अनुपम सिंह ने पुलिस लाइन परिसर में हो रहे नए निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने पुलिसकर्मियों से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की समस्याओं का समाधान करना हमारी जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक (IPS) गोल्डी गुप्ता, क्षेत्राधिकारी सदर देवेश सिंह, प्रतिसार निरीक्षक जौनपुर तथा अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।












Leave a Reply