सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौत

Share

जौनपुर। नगर के वाजिदपुर पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गयी। बताते है कि मूल रूप से बदलापुर निवासी 45 वर्षीय वीरेंद्र प्रताप अस्थाना नगर के हुसैनाबाद मोहल्ले में रह रहे थे। बुधवार की देर शाम वे किसी कार्य से लाइन बाजार थाना क्षेत्र के वाजिदपुर पेट्रोल पंप के सामने से गुजर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

लोगों की मदद से उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर रात में वाराणसी पहुंचे, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद रात करीब डेढ़ बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *