अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हुआ आयोजन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परिसर स्थित शूटिंग रेंज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छात्राओं के लिए एक भव्य शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने किया।
प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कड़े मुकाबले के बाद उजाला बिंद ने प्रथम स्थान, शालिनी भारती ने द्वितीय स्थान तथा मुस्कान मौर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्राओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के एनसीसी प्रभारी डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय ने एनसीसी की गतिविधियों और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस प्रतियोगिता का आयोजन 98 बटालियन एनसीसी, जौनपुर से आए मुख्य प्रशिक्षक सूबेदार संता बहादुर राणा, जीसीआई रुचि यादव एवं पीआई राजकुमार के मार्गदर्शन में हुआ।










Leave a Reply