14–15 मार्च को होगी उपनिरीक्षक की सीधी भर्ती, परीक्षा 19 केंद्रों पर 7920 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Share

जौनपुर। मार्च जिलाधिकारी डॉ०दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती–2025 परीक्षा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा को पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया जाए।

उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर मजिस्ट्रेटों और स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कर ली जाएं। किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

बैठक में बताया गया कि जनपद में इस परीक्षा के लिए कुल 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा 14 मार्च और 15 मार्च 2026 को प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी। प्रत्येक पाली में 7920 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन तलाशी, सीसीटीवी निगरानी, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और यातायात व्यवस्था को सुचारु रखा जाए, ताकि परीक्षा प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए।

परीक्षा के सफल संचालन के लिए जनपद में 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 19 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 19 केंद्र व्यवस्थापक और लगभग 700 कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की जा चुकी है।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानंद झा, सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *