जौनपुर। जफराबाद थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई पीले धातु की चैन और एक नाजायज चाकू बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया है।
थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ला के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विजय प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी के मुकदमे में वांछित अभियुक्त लाडनपुर तिराहा के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी की गई पीले धातु की एक चैन और एक नाजायज चाकू बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना जफराबाद में आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत एक और मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान कन्हैया पांडेय पुत्र राजदेव पांडेय निवासी कपिया निजामत, थाना महाराजगंज, जनपद सिवान (बिहार) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज चोरी के मुकदमे में भी वह वांछित चल रहा था।
पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया है।












Leave a Reply