जौनपुर को त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2026 की नामावली पुनरीक्षण में मिला द्वितीय स्थान

Share

ई-बीएलओ एप पर सर्वाधिक मतदाता एंट्री में जनपद को मिला द्वितीय स्थान

जौनपुर। त्रि-स्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2026 की तैयारियों के बीच जनपद जौनपुर ने एक अहम उपलब्धि हासिल की है। निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जौनपुर को पूरे प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। खास बात यह रही कि ई-बीएलओ एप के माध्यम से सर्वाधिक मतदाता एंट्री करने वाले जिलों में भी जौनपुर ने दूसरा स्थान हासिल कर अपनी कार्यकुशलता का लोहा मनवाया।

राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार जुलाई 2025 से अप्रैल 2026 के बीच चल रहे इस विशेष पुनरीक्षण अभियान को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने में जिला प्रशासन ने सराहनीय भूमिका निभाई। जिला पंचायत एवं नगरीय निकाय से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया।

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ०दिनेश चंद्र के नेतृत्व में टीम ने ई-बीएलओ एप के अधिकतम उपयोग पर विशेष जोर दिया, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए। आयोग द्वारा ऐसे उत्कृष्ट कार्य करने वाले शीर्ष तीन जिलों के डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया, जिसमें जौनपुर को दूसरा स्थान मिला।

इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी डॉ०दिनेश चंद्र ने कहा कि यह सफलता निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास और समन्वय का परिणाम है। उन्होंने सभी कार्मिकों का आभार जताते हुए उनके उत्साहवर्धन की सराहना की।

गौरतलब है कि इससे पूर्व भी उत्कृष्ट कार्य करने वाले आठ बीएलओ रविश मौर्य, विजय कुमार, विमलेश कुमार विश्वकर्मा, शैलेन्द्र कुमार भास्कर, रामबहादुर यादव, सत्यव्रत सिंह, गौरव कुमार और रामबचन यादव को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया जा चुका है।

जिलाधिकारी द्वारा लगातार समीक्षा और स्थलीय निरीक्षण के माध्यम से कार्मिकों का मनोबल बढ़ाया गया, जिसका परिणाम आज प्रदेश स्तर पर जौनपुर की इस बड़ी उपलब्धि के रूप में सामने आया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *