जौनपुर। आगामी ईद-उल-फितर और नवरात्रि पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने संयुक्त रूप से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान अधिकारियों ने संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही, आम जनमानस से संवाद स्थापित कर उन्हें पर्व की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता, सहायक पुलिस अधीक्षक श्रृष्टि जैन एवं अधिशासी अधिकारी पवन कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी तथा जनपद में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं।












Leave a Reply