जौनपुर। जनपद में प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद सड़कों पर नमाज अदा किए जाने का मामला सामने आया है। नगर के शाही ईदगाह क्षेत्र में नमाज के दौरान बड़ी संख्या में नमाजी सड़कों पर उतर आए और खुलेआम नमाज पढ़ी गई। इससे यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई।
बताया जा रहा है कि प्रदेश सरकार और खासतौर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर नमाज को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।
इसके बावजूद जौनपुर में इन आदेशों की अनदेखी होती नजर आई।
सूत्रों के अनुसार, प्रशासन ने पहले से सुरक्षा और निगरानी के पुख्ता इंतजाम करने का दावा किया था। ड्रोन कैमरों के जरिए निगरानी की बात भी कही गई थी, लेकिन जमीनी हकीकत में ये व्यवस्था नाकाफी साबित हुई। नमाज के दौरान सड़क पर जुटी भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस और प्रशासन की सक्रियता कमजोर दिखाई दी।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि सड़क पर ही नमाज अदा की जा रही है। इस पूरे मामले में जिला प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
फिलहाल, प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब देखने वाली बात होगी कि इस घटना के बाद जिम्मेदार अधिकारियों पर क्या कार्रवाई होती है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।












Leave a Reply