मिशन शक्ति फेज 5.0′ के अंतर्गत महिला पुलिस कर्मियों द्वारा भव्य रैली का आयोजन

Share

नारी सुरक्षा और स्वावलंबन का संदेश लेकर सड़कों पर उतरीं महिला पुलिस कर्मी

जौनपुर। उत्तर प्रदेश शासन के मंशानुरूप महिलाओं को सुरक्षित और सशक्त बनाने के उद्देश्य से आज जनपद जौनपुर में ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कुंवर अनुपम सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के कुशल निर्देशन तथा आतिश कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) व गोल्डी गुप्ता,सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में महिला पुलिस बल ने अपनी शक्ति और सजगता का प्रदर्शन किया।

निरीक्षक अनीता सिंह (महिला व बाल सुरक्षा संगठन प्रभारी) के नेतृत्व में व महिला थाना प्रभारी श्रीमती श्यामा तिवारी एवं महिला पुलिस कर्मियों द्वारा एक भव्य बाइक रैली निकाली गई। यह रैली पुलिस लाइन जनपद जौनपुर से प्रारंभ होकर पालिटेक्निक चौराहे तक गई।

​​महिला सशक्तिकरण: महिलाओं में आत्मविश्वास जगाना और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना।
​सुरक्षा व सम्मान: समाज में महिलाओं के प्रति सम्मानजनक वातावरण बनाना और सुरक्षा का एहसास कराना।
​आत्मनिर्भरता: ‘मिशन शक्ति’ के माध्यम से महिलाओं को स्वावलंबन की दिशा में प्रेरित करना।


​इस दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने नारों और संवाद के माध्यम से राहगीरों और स्थानीय महिलाओं को सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *