जौनपुर। जनपद जौनपुर के बक्शा क्षेत्र ग्राम बरचौली अंतर्गत डॉ.दिनेश चंद की पुत्री जीविता राज ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (PCS) परीक्षा में सफलता प्राप्त करते हुए सब रजिस्ट्रार के पद पर चयन हासिल किया है। जीविता राज की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष और गौरव का माहौल व्याप्त है।
जीविता राज बचपन से ही मेधावी छात्रा रही हैं। उच्च शिक्षा के दौरान सिविल सेवा की तैयारी शुरू की। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कठिन परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर यह सफलता अर्जित की। उनकी इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। जीविता के पिता डॉ दिनेश चंद भारत सरकार में डायरेक्टर के पद पर कार्यरत है।
जीविता के पिता अपनी पुत्री की इस सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने बताया कि जीविता ने हमेशा अपने लक्ष्य को प्राथमिकता दी और कठिन परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी।
परिवार में भी इस सफलता का खुशी का माहौल है। जीविता राज की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों ने भी जीविता को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
क्षेत्र के युवाओं में इस सफलता से नई ऊर्जा का संचार हुआ है और वे भी प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति प्रेरित हो रहे हैं।
जीविता राज ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों,बड़ी बहन जिज्ञासा राज जो कि उच्य आधिकारिक पद पर तैनात है और मित्रों एवं रिश्तेदारों को देते हुए कहा कि निरंतर मेहनत, सही मार्गदर्शन और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि वे अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें और असफलताओं से घबराए बिना लगातार प्रयास करते रहें।
जीविता राज की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जौनपुर जिले के लिए गर्व का विषय बन गई है।इस खुशी के मौके पर भतीजी को प्रभाकर डॉ उमेश चंद ,रमेश,सतीश,डॉ संजय, ARP रंजय, ने बधाई दी।












Leave a Reply