जौनपुर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर जौनपुर पुलिस एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय नजर आ रही है। मिशन शक्ति फेज-05 के तहत जनपद भर में वृहद जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें हर वर्ग की महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के दूसरे चरण में पुलिस की मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीमें लगातार स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों, मेलों, चौक-चौराहों और गांवों में पहुंचकर संवाद स्थापित कर रही हैं। इस दौरान महिलाओं और छात्राओं को न सिर्फ उनके अधिकार बताए जा रहे हैं, बल्कि उन्हें आत्मरक्षा और साइबर सुरक्षा के प्रति भी सतर्क किया जा रहा है।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा से जुड़े कानून, साइबर अपराध से बचाव और सरकारी योजनाओं की जानकारी सरल भाषा में दी। साथ ही महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की अहमियत समझाते हुए किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद लेने के लिए प्रेरित किया गया।
हर महिला तक पहुंच रहा सुरक्षा का संदेश
पुलिस द्वारा 1090, 181, 112, 108, 1098, 1930 और 1076 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर भरोसा दिलाया जा रहा है कि जरूरत पड़ने पर मदद बस एक कॉल दूर है।
थानों पर बने ‘मिशन शक्ति केंद्र’ बने सहारा
जनपद के हर थाने पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों के जरिए महिलाओं को त्वरित सहायता, परामर्श और शिकायतों के समाधान की सुविधा दी जा रही है। ये केंद्र महिलाओं के लिए भरोसे का नया ठिकाना बनते जा रहे हैं। #jaunpuruttarpradesh #जौनपुर #पुलिस #jaunpur #police #jaunpurpolice #jaunpurnews Jaunpur Police UP Police












Leave a Reply