‘स्कूल चलो अभियान’ को मिला जनसमर्थन 25 बच्चों का हुआ नामांकन

Share

जौनपुर। जनपद में संचालित “स्कूल चलो अभियान” को नई गति देते हुए विकासखंड बक्सा के प्राथमिक विद्यालय सदरूद्दीनपुर में नामांकन अभियान उत्साह और जनभागीदारी के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल खुद गांव की गलियों में उतरे और घर-घर जाकर बच्चों का नामांकन कराया।

अभियान के तहत कुल 25 बच्चों का नामांकन किया गया। बीएसए ने अभिभावकों से संवाद कर उन्हें शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया और बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और शिक्षकों ने नव नामांकित बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया। साथ ही उन्हें किताबें, कॉपियां और पेंसिल वितरित कर पढ़ाई के प्रति प्रेरित किया गया, जिससे बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी, ग्राम प्रधान विंध्यवासिनी उपाध्याय, शिक्षकगण, अभिभावक एवं गांव के सम्मानित नागरिक मौजूद रहे। सभी ने मिलकर अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ने और शिक्षा का उजियारा हर घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *