डीएम द्वारा बसुही नदी पर निर्मित पुल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया

Share

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र द्वारा तहसील मड़ियाहूं अंतर्गत बसुही नदी पर निर्मित पुल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

नव निर्मित यह सेतु जनपद जौनपुर में नगेसरा पुरेलला गाँव के मध्य नगेसरा घाट पर बसुही नदी पर सेतु, पहुँच मार्ग, अतिरिक्त पहुँच मार्ग सहित है तथा सुरक्षात्मक कार्य भी किए गए है। सेतु की लम्बाई 71.480 मी० कुल लागत रू0 1130.00 लाख पहुँच मार्ग, अतिरिक्त पहुँच मार्ग सहित है।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के स्पष्ट निर्देश हैं कि जनपद में चल रही सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कराया जाए। इसी क्रम में पुल निर्माण कार्य का लगातार निरीक्षण किया जा रहा था, जो अब पूर्ण होकर तैयार हो चुका है।

उन्होंने बताया कि इस पुल के बन जाने से विशेष रूप से बारिश के मौसम में आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। यह परियोजना उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड द्वारा कार्यान्वित की गई है।
           

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *