जिलाधिकारी की तत्परता से फरियादी को मिला न्याय

Share

जनसुनवाई में हुई त्वरित कार्रवाई, जिलाधिकारी के निर्देश पर सुलझा मामला

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र के समक्ष जनसुनवाई कक्ष में दिव्यांग और वयोवृद्ध मोहनलाल प्रजापति द्वारा प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अवगत कराया गया कि उन्होंने गहने के बदले ऋण लिया था और संपूर्ण ऋण राशि चुकाने के बावजूद भी उनके गहने वापस नहीं किए जा रहे हैं, जिससे वह अत्यंत परेशान है।

उक्त प्रकरण को जिलाधिकारी द्वारा गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए तत्काल प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली को निर्देशित किया गया कि पीड़ित के गहने वापस कराए जाएं। निर्देशों के क्रम में दोनों पक्षों को बुलाकर मामले की सुनवाई की गई तथा आपसी सहमति से प्रकरण का निस्तारण कराया गया। इस दौरान पीड़ित के गहने वापस दिलाए गए।

गहने वापस मिलने पर पीड़ित द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी एवं जिलाधिकारी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के स्पष्ट निर्देश हैं कि आमजन की समस्या का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। उन्होंने जनपद स्तरीय सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विभागों में प्रतिदिन प्रातः 10ः00 बजे से 12ः00 बजे तक अनिवार्य रूप से जनसुनवाई करें तथा प्राप्त शिकायतों से संबंधित मामलों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *