महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मंत्री श्री ए के शर्मा

Share

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए के शर्मा जौनपुर भ्रमण के दौरान नारी शक्ति वंदन सम्मेलन व जनआक्रोश मार्च में हुए शामिल
जौनपुर।
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए0 के0 शर्मा जी ने अपने प्रभार जनपद जौनपुर भ्रमण के दौरान नारी शक्ति वंदन सम्मेलन एवं महिला जनआक्रोश मार्च में सहभागिता की।

नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को संबोधित करते हुए मा0 प्रभारी मंत्री जी ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” जैसे अभियान के माध्यम से समाज में नई जागरूकता पैदा की है। मा0 मंत्री ने कहा कि महिला आरक्षण बिल को पारित कराने का गंभीर प्रयास किया गया, लेकिन राजनीतिक असहयोग के कारण यह संभव नहीं हो सका। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में यह बिल अवश्य पारित होगा और महिलाओं की भागीदारी संसद में सुनिश्चित की जाएगी।इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य श्रीमती सीमा द्विवेदी एवं बदलापुर विधायक श्री रमेश मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए महिला सशक्तिकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

इसके उपरांत मा0 मंत्री श्री ए0 के0 शर्मा जी महिला जनआक्रोश मार्च में शामिल हुए। बड़ी संख्या में महिलाओं ने इसमें सहभागिता कर अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष के असहयोगात्मक रवैये के कारण जनसामान्य में व्यापक रोष व्याप्त है। उन्होंने इस विषय पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं के अधिकारों से समझौता किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को “लखपति दीदी” और “करोड़पति दीदी” जैसे लक्ष्य देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है, जो देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

इस दौरान राज्यसभा सदस्य श्रीमती सीमा द्विवेदी, विधायक बदलापुर श्री रमेश मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष जौनपुर श्रीमती मनोरमा मौर्य, जिलाध्यक्ष श्री अजीत प्रजापति, अंजू पाठक, विमला श्रीवास्तव, निशि सोनकर, स्वर्णिम जायसवाल सहित बड़ी संख्या में नारी शक्ति उपस्थित रही।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *