आईसीएसएसआर फेलोशिप में ममता सागर का चयन

Share

डिजिटल इंडिया पर शोध से बढ़ाया विश्वविद्यालय और जौनपुर का मान

जौनपुर। भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद ( आईसीएसएसआर ) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025–26 हेतु घोषित फेलोशिप परिणामों में ममता सागर, पुत्री मोहन लाल का प्रतिष्ठित आईसीएसएसआर फेलोशिप के लिए चयन किया गया है। उनका शोध कार्य जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग के डॉ. चंदन सिंह के निर्देशन में संचालित हो रहा है।

ममता सागर का चयन उनके उत्कृष्ट शोध प्रस्ताव इंपैक्ट ऑफ़ डिजिटल इंडिया इनिशिएटिव वूमेन स्टडी ऑफ़ वाराणसी कमिश्नरेट तथा उल्लेखनीय शैक्षणिक उपलब्धियों के आधार पर किया गया है। यह फेलोशिप सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में उच्चस्तरीय एवं गुणवत्तापूर्ण शोध को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रदान की जाती है।

इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय प्रशासन एवं शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे संस्थान के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने कहा कि ममता सागर की यह सफलता अन्य शोधार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगी तथा विश्वविद्यालय में शोध संस्कृति को और सुदृढ़ करेगी।

आईसीएसएसआर फेलोशिप के अंतर्गत चयनित शोधार्थियों को मासिक आर्थिक सहायता के साथ-साथ शोध कार्य हेतु विशेष अनुदान भी प्रदान किया जाता है, जिससे वे अपने शोध को अधिक प्रभावी एवं व्यापक रूप से आगे बढ़ा सकें।

ममता सागर की इस उपलब्धि से न केवल विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित हुआ है, बल्कि जौनपुर जनपद का मान-सम्मान भी बढ़ा है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *