जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन कान्हा गौशाला का किया औचक निरीक्षण, जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

Share

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने तहसील मछलीशहर अंतर्गत मुंगराबादशाहपुर में धौरहरा वार्ड में निर्माणाधीन कान्हा गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला के निर्माण कार्य की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि निर्माण में प्रयुक्त की जाने वाली सामग्री गुणवत्तापूर्ण हो। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराया जाए, जिससे गौशाला का निर्माण कार्य ससमय पूर्ण हो सके।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य पूर्ण किए जाए।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष कपिलमुनि वैश्य, अवर अभियंता ओम प्रकाश, अवर अभियंता (सिविल) प्रशांत राय, राजस्व निरीक्षक रामानुज शुक्ला सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *