डीएम द्वारा सीडा औद्योगिक क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया

Share

जौनपुर। मुख्य कार्यपालक अधिकारी, सीडा/जिलाधिकारी, डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा सीडा औद्योगिक क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

भ्रमण के दौरान सीडा में कराये जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी द्वारा सीडा क्षेत्र में अटल इंडस्ट्रियल इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के अन्तर्गत कराये जा रहे अवस्थापना विकास कार्यों यथा नाला, सड़क, हाई-मास्ट, इण्टलाकिंग आदि निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था को कार्यों को गुणवत्तापूर्ण व निर्धारित मानको के अनुरुप कराते हुए निर्धारित समय में पूर्ण करने का निर्देश दिया गया, साथ ही एसटीपी हेतु प्रस्तावित स्थल का भी निरीक्षण किया गया।

इस दौरान संबंधित अधिकारीगण, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *