जौनपुर। जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. द्वारा आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों/पटलों का अवलोकन किया गया।
इस दौरान उन्होंने कार्यालयों में अभिलेखों के रख-रखाव, कार्य प्रणाली, लंबित प्रकरणों एवं जनहित से जुड़े मामलों की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने नजारत कक्ष का निरीक्षण करते हुए संबंधित एआरके बाबू से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाया भुगतान की स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा समय से भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही एलआरसी से वेतन भुगतान की समयबद्धता के संबंध में जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि इसमें किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने आईजीआरएस कक्ष, अभिलेखागार (रिकॉर्ड रूम), न्यायालय अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), भूमि राजस्व अनुभाग, उप जिलाधिकारी न्यायालय सदर, नगर मजिस्ट्रेट न्यायालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लीगल एड क्लिनिक, तहसील विधिक सेवा समिति, रजिस्ट्रार कानूनगो, भूलेख अनुभाग, आपदा प्रबंधन कार्यालय, अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, नायब तहसीलदार न्यायालय, उप जिलाधिकारी सदर कार्यालय तथा जनगणना कार्यालय का भी अवलोकन किया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस प्रकरण का समयबद्ध निस्तारण करने तथा शिकायतकर्ता से अनिवार्य रूप से फीडबैक प्राप्त करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि कलेक्ट्रेट परिसर में पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित एवं सुचारू बनाया जाए।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 परमानंद झा, अपर जिलाधिकारी भू राजस्व अजय अम्बष्ट, नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन, उपजिलाधिकारी सदर संतवीर सिंह, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।












Leave a Reply