जिलाधिकारी द्वारा जनगणना के संबंध में मीडिया प्रतिनिधिगण के साथ प्रेस वार्ता संपन्न

Share

जौनपुर। प्रमुख जनगणना अधिकारी/जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन0 की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनगणना के संबंध में मीडिया प्रतिनिधिगण के साथ प्रेस वार्ता संपन्न हुई।

इस दौरान उन्होंने अवगत कराया कि भारत की जनगणना 2027 से संबंधित समस्त कार्य विशेष रूप से प्रथम चरण में संचालित हो रहे हैं जिसमें सभी विभागीय अधिकारियों को अलग-अलग निर्धारित तिथियो में स्व-गणना स्वयं भी करनी है तथा विभाग से संबंधित समस्त लोगों को भी कराना है।

स्व-गणना की प्रक्रिया 07 मई 2026 से प्रारंभ होकर 21 मई 2026 तक लगातार चलेगा जिसके अंतर्गत https://se.census.gov.in/ लिंक ओपन करने पर जनगणना से संबंधित 33 बिंदुओं पर सूचना मांगी जाएगी, डिजिटल माध्यम से एक बार सूचना भर देने पर बार-बार आपको सूचना देने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। जनपद स्तर पर अलग-अलग विभागों के लिए अलग-अलग तिथियां निर्धारित की गई हैं जिसमे उन्हे स्व गणना हेतु विशेष अभियान चालाना है।

इस दौरान उन्होंने उपस्थित मीडिया प्रतिनिधिगण को स्व-गणना के कार्यों के व्यापक प्रचार प्रसार करने तथा लोगों को इसके संबंध में जागरूक करने की अपील भी की जिससे जनपदवासियो को स्व-गणना में शत प्रतिशत प्रतिभाग कराया जा सके। उन्होंने कहा कि स्व गणना अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है।जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 परमानंद झा ने बताया कि स्वगणना हेतु संबंधित पोर्टल https://se.census.gov.in/ का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाना है और सावधानीपूर्वक उसमें दिए गए सभी प्रश्नों का उत्तर सटीकता से भरा जाना है। सबमिट करने से पूर्व सभी डाटा को अवश्य जांच लें तथा अंतिम रूप से सबमिट करने के उपरांत प्राप्त एसई-आईडी नंबर को संरक्षित कर रख लें।इस दौरान स्व गणना करने की प्रक्रिया के बारे में पोर्टल संबंधित प्रशिक्षण लॉगिन करना प्रारंभिक पंजीकरण सत्यापन एवं स्थान की पहचान डाटा दर्ज करने की विधि इत्यादि के संदर्भ में जनगणना निदेशालय के प्रतिनिधि युवराज गर्ग द्वारा जानकारी दिया गया।

इस अवसर पर जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 परमानंद झा, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व अजय अम्बष्ट, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, सांख्यिकीय अन्वेषक युवराज गर्ग सहित प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *