आर्य विद्यापीठ डेरवा, हमाम दरवाजा,जौनपुर में ‘नशा मुक्ति पखवाड़ा’ आयोजित, डॉ. गौरव मौर्या ने बताए नशे के घातक दुष्प्रभाव
जौनपुर। जनपद जौनपुर शाखा द्वारा नशा मुक्ति पखवाड़ा* के अंतर्गत एक विशाल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं और समाज को नशे की लत से होने वाले जानलेवा नुकसानों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का मुख्य नारा “हर एक दिल की है यही चाहत, नशा मुक्त हो मेरा भारत” रहा, जिसने सभी को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में नशा मुक्ति प्रकल्प के प्रमुख एवं ‘केयर डेंटल स्पेशलिटी सेंटर’ (रुहट्टा) के डॉ. गौरव मौर्या जी ने विस्तार पूर्वक नशे से होने वाली हानियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने ‘मुख कैंसर जागरूकता कार्यक्रम’ के तहत छात्रों और उपस्थित लोगों को बताया कि किस प्रकार विभिन्न तम्बाकू उत्पाद जैसे- खैनी, सुर्ती, जर्दा, गुटखा, पान मसाला, सिगरेट और बीड़ी का सेवन इंसान को मौत के मुंह में धकेल देता है।
डॉ. मौर्या ने बैनर पर प्रदर्शित चित्रों के माध्यम से बीमारी की गंभीरता को समझाते हुए बताया कि तम्बाकू के सेवन से सबसे पहले मुँह का कम खुलना (OSMF) शुरू होता है। इसके बाद कैंसर होने से पहले के लक्षण (Pre-Cancerous Lesions) दिखाई देते हैं और अंततः यह विभिन्न प्रकार के खतरनाक मुख कैंसर (Cancerous Lesions) का रूप ले लेता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे किसी भी प्रकार के नशे से खुद को दूर रखें और एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाएं।
इस महत्वपूर्ण जन-जागरूकता अभियान के आयोजन में भारत विकास परिषद् (जौनपुर) के गतिविधि संयोजक सेवा, संस्कार, संपर्क श्री प्रदीप जायसवाल जी, शरद साहू जी अतुल सिंह जी, विकास शर्मा जी, अजय शुक्ला, आशुतोष पाठक जी, ध्रुव कुमार जायसवाल जीपूर्व अध्यक्ष श्री शिव कुमार गुप्ता जी आदि लोगों टोली ने की अहम भूमिका रही।
इस दौरान संस्था के अध्यक्ष गणेश जी साहू, कोषाध्यक्ष डॉ. दिवाकर गुप्ता, कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पूर्व अध्यक्ष श्री आशुतोष पाठक जी ने जीवन भर नशा न करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प (शपथ ) दिलाया ।












Leave a Reply