पीयूकैट-2026 के लिए 29 व 30 जून को होगी प्रवेश परीक्षा, करे आवेदन

Share

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने विश्वविद्यालय परिसर में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पीयूकैट-2026 की अधिसूचना जारी कर दी है। सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 08 मई 2026 से विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर शुरू हो चुकी है।विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही, पात्रता परीक्षा के अंतिम सेमेस्टर अथवा अंतिम वर्ष की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राएं भी आवेदन करने के पात्र होंगे।

पीयूकैट-2026 की प्रवेश परीक्षा 29 एवं 30 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के बाद 30 जून 2026 की सायं उत्तर कुंजी जारी की जाएगी, जबकि 05 जुलाई 2026 को परिणाम घोषित होगा। इसके बाद 09 जुलाई 2026 से काउंसिलिंग प्रक्रिया प्रारंभ होगी।पीयू कैट के समन्वयक प्रो. मिथिलेश सिंह ने बताया कि जिन पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी, उन विषयों में भी 09 जुलाई 2026 से संबंधित विभागों द्वारा काउंसिलिंग कराई जाएगी।विश्वविद्यालय परिसर में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में सत्र 2026-27 के प्रवेश हेतु समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 मई 2026 से शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय परिसर में इस वर्ष कुल 56 विषयों एवं एक सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम में प्रवेश दिया जाएगा। इनमें डिप्लोमा, स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के पाठ्यक्रम शामिल हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित पात्रता के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार विषयवार सीटों, पात्रता एवं प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *