जौनपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने परीक्षा केंद्र टी.डी. कॉलेज का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र पर की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा पुलिस प्रबंधन, सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल रूम एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र पर तैनात कर्मचारियों एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि अभ्यर्थियों की सुगम प्रवेश व्यवस्था, सुरक्षा मानकों का पालन तथा परीक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।












Leave a Reply