कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से, आधी रात एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण

Share

जौनपुर। जिले में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुँवर अनुपम सिंह ने देर रात थाना मीरगंज क्षेत्र के पिकेट बूथ बभनियांव एवं चौकी जंघई का औचक निरीक्षण किया।

रात्रि के समय हुए इस निरीक्षण ने पुलिस महकमे में हलचल पैदा कर दी। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, पिकेट ड्यूटी, आगंतुक रजिस्टर, संचार प्रणाली तथा रात्रि गश्त की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया।सूत्रों के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली और क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की नियमित जांच, आमजन से बेहतर संवाद तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।रात्रि निरीक्षण को लेकर स्थानीय स्तर पर भी चर्चा का माहौल बना रहा। लोगों के बीच यह सवाल बना रहा कि आखिर SSP ने अचानक रात में निरीक्षण का फैसला क्यों लिया और व्यवस्थाओं में क्या-क्या परखा गया?

पुलिस विभाग का कहना है कि ऐसे औचक निरीक्षणों का उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आमजन में सुरक्षा का विश्वास बना रहे।अब सवाल यह है कि क्या ऐसे औचक निरीक्षणों से पुलिस व्यवस्था और अधिक चुस्त-दुरुस्त होगी?

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *