मा० प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम की हुई लाईव स्ट्रीमिंग
जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया की अध्यक्षता में मा० प्रधानमंत्री जी द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23 वी किस्त जारी करने की लाइव स्ट्रीमिंग का प्रसारण दिखाया गया। इस मौके पर उप कृषि निदेशक डा० अश्वनी कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह, जिला कृषि रक्षा अधिकारी विवेक कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम संदीप कुमार, उप परियोजना निदेशक आत्मा डा. रमेश चन्द्र यादव, लाभार्थी किसान मौजूद रहे।

इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त कृषि विज्ञान केंद्रों, समस्त विकासखंड कार्यालयों, राजकीय कृषि बीज भंडारों एवं कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने न्याय पंचायत की ग्राम पंचायतों में तारकेश्वर, हुगली, पश्चिम बंगाल में आयोजित मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यक्रम की लाईव स्ट्रीमिंग कर सजीव प्रसारण को दिखाया गया। उल्लेखनीय है कि मा० प्रधानमंत्री जी द्वारा देश के 9.44 करोड़ किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के रू. 19880 करोड़ की धनराशि अन्तरण किया गया। जनपद की बात की जाये तो 675910 किसानों के खाते में रू. 135.182 करोड़ की धनराशि का प्रेषण किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र बक्सा में अध्यक्ष एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. सुरेश कुमार कन्नौजिया तथा कृषि विज्ञान केन्द्र अमहित में वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डा.विनोद सिंह की अध्यक्षता में समस्त विकासखंड कार्यालयों, राजकीय कृषि बीज भंडारों एवं न्याय पंचायत में मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यक्रम की लाईव स्ट्रीमिंग का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व संभ्रान्तजन, सम्बन्धित अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक, बड़ी संख्या में प्रगतिशील कृषक एवं महिला कृषक तथा आमजन उपस्थित रहे।












Leave a Reply