जिलाधिकारी ने वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण

Share

जौनपुर। जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित वीवीपैट, वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेखों के रख-रखाव, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप वीवीपैट मशीनों का सुरक्षित रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए तथा वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में स्थापित सुरक्षा उपकरणों का निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश प्रदान किए।

निरीक्षण के दौरान राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण, संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *