जौनपुर। शनिवार को जिला जज, जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से जिला कारागार जौनपुर का निरीक्षण कर जेल की सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता और बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बैरकों, रसोईघर, चिकित्सालय, भोजन की गुणवत्ता, चिकित्सा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। साथ ही बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की तथा उनके त्वरित एवं विधिसम्मत निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
अधिकारियों ने कारागार प्रशासन को निर्देशित किया कि जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए तथा स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं और बंदियों के मानवाधिकारों से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं का प्रभावी ढंग से पालन सुनिश्चित किया जाए।












Leave a Reply