जौनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगाराम गौतम ने जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर (हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर) देवकली एवं छितौनी का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी में तैनात महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. आकृति तिवारी अनुपस्थित पाई गईं। इस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए।
अन्य सभी स्वास्थ्य संस्थानों पर अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित पाए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी केंद्रों पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाए रखने, मरीजों एवं उनके तीमारदारों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने चिकित्सालयों में उपलब्ध दवाओं का वितरण केवल चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार सुनिश्चित करने, अग्निशमन (फायर फाइटिंग) उपकरणों को पूर्णतः क्रियाशील रखने तथा विद्युत सुरक्षा का ऑडिट कराकर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।












Leave a Reply