ज़ेब्रा चतुर्थ वनवासी मेधा छात्रवृति परीक्षा सम्पन्न

Share

जौनपुर। जनपद की रचनात्मक एवं सामाजिक संस्था ज़ेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट ने भारतीय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद सिंह (सेवानिवृत आई.ए.एस.) के मार्गदर्शन में वनवासी (मुसहर) समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन करके उन्हें उच्च शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति प्रदान करने के उद्देश्य से प्रतियोगी परीक्षा स्थानीय सी.एम.एम. इंग्लिश स्कूल, रशीदाबाद – जौनपुर में आयोजित किया गया जिसमें जौनपुर सहित वाराणसी एवं आज़मगढ़ जिलों के वनवासी समाज के हाईस्कूल एवं इंटरमीडियट स्तर के कुल 166 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया जिसमें 119 विद्यार्थी ( 63 छात्र एवं 56 छात्राओं ) ने प्रतिभाग किया। 

मिशन बिरसा मुंडा सेवा समिति – आज़मगढ़ के कमलेश वनवासी, मुसाफिर वनवासी, नन्द कुमार वनवासी, जितेंद्र वनवासी, विजय प्रताप, दूधनाथ, सुशील एवं चन्दन कुमार, मीना वनवासी एवं मनीषा वनवासी द्वारा शुचितापूर्ण परीक्षा एवं मूल्यांकन कार्य किया गया।    

उक्त सन्दर्भ में ज़ेब्रा अध्यक्ष संजय कुमार सेठ बताया कि तीनों जिलों के चयनित 10 -10  मेधावियों को स्वतन्त्रता आंदोलन में बलिदान हुए आदिवासी नायकों के नाम से छात्रवृति प्रदान की जायेगी।उक्त कार्यक्रम में संजय कुमार सेठ, मो. तौफीक, नीरज शाह, अमरनाथ सेठ, रवि विश्वकर्मा, तथागत सेठ, उत्कर्ष शाह आदि की उपस्थिति एवं सराहनीय योगदान रहा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *