मा० राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय का किया स्थलीय निरीक्षण

Share

 जौनपुर। माननीय राज्यपाल, उत्तर प्रदेश जी के प्रस्तावित आगमन एवं वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री कुँवर अनुपम सिंह द्वारा कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग, यातायात प्रबंधन, वीआईपी आगमन एवं प्रस्थान मार्ग, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, मंच, बैठक व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक तैयारियों का गहन निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा के सभी मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा आगंतुकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रशासन, पुलिस एवं प्रशासन के संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *