स्वतंत्रता दिवस पर ‘गीतांजलि जौनपुर’ ने किया ध्वजारोहण, शहीदों को किया नमन

Share

जौनपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर ‘गीतांजलि जौनपुर’ की ओर से बाबा जागेश्वर नाथ मंदिर परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष नीरज शाह एवं महासचिव रामानंद विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इसके बाद सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान का गायन किया।

कार्यक्रम में संस्था के पूर्व अध्यक्ष डॉ. ब्रह्मेश शुक्ला ने उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत करते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। संस्था के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य चंद्र प्रताप सोनी ने देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले जौनपुर के शहीदों को नमन एवं वंदन किया।

पूर्व संरक्षक शशि कुमार श्रीवास्तव ‘गुड्डू भैया’ ने देश के लोकतंत्र की रक्षा एवं राष्ट्र की समृद्धि पर विचार व्यक्त करते हुए शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। संस्था के पूर्व अध्यक्ष राम प्रताप सोनी ने स्वतंत्रता आंदोलन एवं देश की आजादी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से राष्ट्र निर्माण में आगे आने का आह्वान किया।

इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष नीरज शाह ने स्वतंत्रता आंदोलन में शहीद हुए वीर सपूतों के योगदान को विस्तार से बताते हुए उन्हें सादर नमन किया तथा सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी देशभक्ति, लोकतंत्र और राष्ट्र की एकता-अखंडता को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।

समारोह में महंत अंबुजानंद जी महाराज, प्रमोद कुमार गुप्ता, गौतम सोनी, विवेक प्रताप सेठी, कार्यक्रम संयोजक रूपनारायण माली, गोपाल दास विश्वकर्मा, अमरीश पांडे, प्रेम दर्शन विश्वकर्मा, अमित सैनी, मनोज विश्वकर्मा, अशोक मौर्य, अमित सोनी, उत्कर्ष शाह, अमित गुप्ता, दम साहू, ऋषभ सैनी, रमन सेठ, संतोष साहू, श्याम बाबू सेठ, रामप्रसाद सेठ, रमेश चंद पांडे, दिलीप विश्वकर्मा, विनय सेठ सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों में भी स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह के साथ समारोह में शामिल हुए।

समारोह का समापन देशभक्ति के जयघोष “जय हिंद! जय भारत! वंदे मातरम्!” के साथ हुआ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *