हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

Share

जौनपुर। बाबा गमेश डिग्री कॉलेज, गमेशदत्त डिग्री रत्तीपुर, जौनपुर में भारतीय स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता कॉलेज के प्रबंधक श्याम बिहारी त्रिपाठी ने की, जबकि संचालन विजय बहादुर यादव ने किया।

समारोह को संबोधित करते हुए प्रबंधक श्री श्याम बिहारी त्रिपाठी ने उपस्थित गणमान्य लोगों एवं छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि देश को स्वतंत्रता बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है। लाखों नौजवानों ने देश की आजादी के लिए अपना बलिदान दिया। उन्होंने हरदीपुर के त्रिभुवन पांडेय की बहादुरी के किस्से सुनाते हुए विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को अपने-अपने कार्य पूरी ईमानदारी और लगन से करने चाहिए। स्वयं आगे बढ़ें और देश को भी आगे बढ़ाएँ।

समारोह में डा. विजय बहादुर यादव, डा. दिग्विजय निषाद एवं सुश्री अर्चना यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कॉलेज के व्यवस्था प्रमुख अवधेश चंद्र त्रिपाठी ने बच्चों को श्रमशील बनने की प्रेरणा देते हुए कहा कि बिना मेहनत के जीवन में आगे नहीं बढ़ा जा सकता।

समारोह के दौरान सुकन्या निषाद, मानसी यादव, मनीषा निषाद आदि छात्राओं ने गायन एवं नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति एवं उत्साह के वातावरण में हुआ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *