43 ग्रामों में 10 वर्ष से अधिक समय से चल रही चकबन्दी प्रक्रिया, शीघ्र निस्तारण के निर्देश

Share

जौनपुर। जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में गुरुवार को कैम्प कार्यालय में चकबन्दी प्रक्रियाधीन ग्रामों की प्रगति एवं चकबन्दी न्यायालयों में विचाराधीन वादों के निस्तारण को लेकर मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में बताया गया कि जनपद जौनपुर में वर्तमान में कुल 91 ग्राम चकबन्दी प्रक्रिया के अंतर्गत हैं। इनमें 43 ग्राम ऐसे हैं, जिनमें 10 वर्ष से अधिक समय से चकबन्दी प्रक्रिया लंबित है। जिलाधिकारी ने शासन की प्राथमिकता के अनुरूप इन ग्रामों की चकबन्दी प्रक्रिया को शीघ्र एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

जिलाधिकारी ने पांच वर्ष से अधिक समय से लंबित वादों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही जिन अधिकारियों द्वारा पांच वर्ष से अधिक पुराने वादों के निस्तारण में अपेक्षित प्रगति नहीं की गई है, उनसे स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए।

आईजीआरएस प्रार्थना-पत्रों के निस्तारण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी को अपने पोर्टल के साथ-साथ अधीनस्थ अधिकारियों के पोर्टल की भी रैंडम जांच करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में उप संचालक चकबन्दी/अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व) अजय कुमार अम्बष्ट, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी शैलेश कुमार सहित चकबन्दी अधिकारी एवं सहायक चकबन्दी अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *