जौनपुर। मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लखनऊ में संपूर्ण आउटसोर्स मानव संसाधन प्रबंधन के डिजिटल एकीकरण के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर UPCOS पोर्टल एवं वेबसाइट की लॉन्चिंग, लोगो का अनावरण तथा आउटसोर्स कार्मिकों को चेक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में किया गया। इस दौरान अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर श्रीमती मनोरमा मौर्या, कजगांव के अध्यक्ष फिरोज अहमद, मुंगराबादशाहपुर के अध्यक्ष कपिल मुनि वैश्य, जिलाधिकारी श्री सैमुअल पाल एन., मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने मुख्यमंत्री जी के संबोधन को सुना।
जनपद में कार्यक्रम का शुभारंभ सम्मानित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर अतिथियों को बुके एवं उपहार स्वरूप पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया। नगर पालिका/पंचायत के आउटसोर्सिंग स्वच्छकार कर्मचारियों मेराज, विनोद, वाजिद, फिरोज, सलीम, आशीष, राहुल, नियाज, अमित एवं रहमान को सेफ्टी किट वितरित की गई।
कार्यक्रम के दौरान मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के अंतर्गत श्रमिक रवि कुमार, मो. सादाब एवं दीपक को 56 हजार रुपये के सांकेतिक चेक प्रदान किए गए। कन्या विवाह सहायता योजना के अंतर्गत जीउत, शशिकला, विद्या एवं परमशीला देवी को 65 हजार रुपये के चेक वितरित किए गए। वहीं मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना के अंतर्गत संगीता एवं रामवती को 2 लाख 25 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए मुख्यमंत्री जी द्वारा उठाया गया कदम उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है। सरकार द्वारा लगातार शोषित एवं वंचित वर्ग को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आउटसोर्स कार्मिकों के भविष्य की सुरक्षा की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण और गर्व का विषय है।
जिलाधिकारी श्री सैमुअल पाल एन. ने कहा कि उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के गठन के अवसर पर ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन कर्मचारियों के हित में सदैव उनके साथ खड़ा है तथा मुख्यमंत्री जी द्वारा दिए गए निर्देशों का शीघ्र क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रीति श्रीवास्तव ने किया।
इस अवसर पर महामंत्री श्री पियूस गुप्ता, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ठ, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानन्द झा, एएलसी देवव्रत यादव, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, सेवायोजन अधिकारी सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।












Leave a Reply