जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. की अध्यक्षता में एनआईसी कक्ष में डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी (डीसीडीसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय रूप से कमजोर एवं पूर्व निबंधित एम-पैक्स के उन्नयन सहित सहकारी समितियों को मजबूत बनाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में एआर कोआपरेटिव ब्रजेश पाठक ने बताया कि जनपद में कुल 54 समितियों को रंगाई-पुताई एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए चिन्हित किया गया है। जिलाधिकारी ने इन समितियों के उन्नयन तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किए जाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने समितियों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने तथा सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करने के लिए संबंधित विभागों के बीच समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया।
बैठक में ध्रुव खाड़िया, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ठ, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानन्द झा, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।












Leave a Reply