आईटीआई में प्रवेश की अंतिम तिथि 7 सितंबर तक बढ़ी

Share

जौनपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), जौनपुर के प्रधानाचार्य मनीष कुमार पाल ने बताया कि जनपद में संचालित समस्त राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश सत्र अगस्त-2026 के लिए चयनित अभ्यर्थियों के प्रवेश की निर्धारित अवधि 27 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक थी।

जनहित में अब प्रवेश की तिथि बढ़ाकर 7 सितंबर 2026 कर दी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ संबंधित चयनित संस्थान में पहुंचकर निर्धारित तिथि तक प्रवेश लेना सुनिश्चित करें।

अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए प्रवेश प्रक्रिया के दौरान संस्थान अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे। चयनित अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय से संस्थान पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर लें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *