जौनपुर। शहर के प्रमुख और व्यस्त जेसीज चौराहे पर रोडवेज बसों द्वारा सड़क किनारे सवारियां बैठाने के कारण आए दिन भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। जाम के चलते आम राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक इंस्पेक्टर सुशील तिवारी अपने हमराहियों के साथ लगातार मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाने का प्रयास करते हैं। आरोप है कि कार्रवाई के दौरान कुछ बस चालक पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने पर उतारू हो जाते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नियमानुसार रोडवेज बसों को रोडवेज परिसर से ही सवारियां बैठानी चाहिए, लेकिन कई बस चालक सड़क पर ही बस खड़ी कर सवारियां भरते हैं। इससे जेसीज चौराहे की यातायात व्यवस्था चरमरा जाती है और देखते ही देखते लंबा जाम लग जाता है।
सवाल यह है कि आखिर सड़क पर बसें खड़ी कर सवारियां भरने वालों पर कब होगी प्रभावी कार्रवाई?
शहरवासियों ने जिला प्रशासन और परिवहन विभाग से इस समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।












Leave a Reply