जिलाधिकारी ने वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण

Share

सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी की कार्यशीलता परखी, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

जौनपुर। जिलाधिकारी श्री सैमुअल पाल एन. ने मंगलवार को वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, साफ-सफाई तथा अभिलेखों के रख-रखाव का जायजा लिया। उन्होंने प्रभारी अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाए। सीसीटीवी कैमरों सहित सभी सुरक्षा उपकरण हर समय क्रियाशील रहें।

जिलाधिकारी ने वेयरहाउस परिसर में नियमित साफ-सफाई एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही ईवीएम/वीवीपैट से संबंधित अभिलेखों का नियमानुसार रख-रखाव तथा अभिलेखीय प्रक्रियाओं का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि वेयरहाउस की सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार नियमित निरीक्षण करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *