जौनपुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून 2026 से 21 जून 2026 के मध्य समेकित जनकल्याण एवं जन जागरूकता अभियान का संचालन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आयोजित होने वाले समस्त कार्यक्रम सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान के मूल भाव के अनुरूप संचालित किया जा रहा है।
आज विश्व पर्यावरण दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मा0 मंत्री नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीब उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग, उ0 प्र0/प्रभारी मंत्री श्री ए0 के0 शर्मा जी द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम अंतर्गत “एक पेड़ मां के नाम“ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया तथा कपूर का पौधा लगाया गया। इसके साथ ही अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधि मा0 राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी जी द्वारा नीम का पौधा, विधायक मडियाहू डॉ0 आरके पटेल द्वारा पाकड़, जिलाध्यक्ष भाजपा मछली शहर डॉ अजय कुमार सिंह द्वारा कचनार, जिलाध्यक्ष जौनपुर श्री अजीत प्रजापति द्वारा पीपल का पौधा, मा0 पूर्व गृहराज्य मंत्री महाराष्ट्र सरकार श्री कृपाशंकर सिंह द्वारा पाकड़ का पौधा, मा0 अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर श्रीमती मनोरमा मौर्य द्वारा चकरेसिया, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री पुष्पराज सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण द्वारा पौधरोपण किया गया। साथ ही जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. द्वारा महोगनी, पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह द्वारा गुलमोहर, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया द्वारा अमलतास का पौधा लगाया गया तथा सभी से अपील की गई कि एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाएं।
इस अवसर पर मा0 प्रभारी मंत्री जी ने जनपदवासियों को पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पर्यावरण दिवस हमें याद दिलाता है कि जितना भी संभव हो सके हमें अपने पर्यावरण की रक्षा करनी है तथा प्रकृति का संवर्धन करना है। इसी कड़ी में मा0 प्रधानमंत्री जी के आह्वाहन पर मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में हम सभी ने आज पुलिस लाइन में वृक्षारोपण किया है इसके साथ ही जनपद में भी सभी विकासखंडो ग्राम पंचायत में भी पौधारोपण किया जा रहा है। जनपद में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष पौधरोपण किया जा रहा है, आने वाले वर्षा काल में हम इस अभियान को और गति देंगे। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संवर्धन और वातावरण को स्वच्छ रखने हेतु पौधरोपण ही सहज और सरल उपाय है।
जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी माननीय जनप्रतिनिधिगण को पौधा भी भेंट किया।
इस अवसर पर डीएफओ प्रोमिला, डीडीओ, डीसी मनरेगा, जिला उद्यान अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला सूचना अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण तथा वन विभाग से क्षेत्रीय वनाधिकारी शालिनी चौरसिया, सुशील मिश्रा, रीता तिवारी, वन दरोगा राजेंद्र प्रसाद यादव, मारुति वर्मा वन रक्षक लक्ष्मीकांत यादव सहित कर्मचारीगण, जिला गंगा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।












Leave a Reply