जौनपुर। दिनांक 10.07.2026 से 12.07.2026 तक जनपद सोनभद्र में आयोजित 43वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वाराणसी जोनल बैडमिंटन क्लस्टर (बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस) प्रतियोगिता में जनपद जौनपुर पुलिस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित की है।
प्रतियोगिता में श्री आतिश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), जौनपुर ने टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (Gold Medal) अपने नाम किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने टेबल टेनिस की 18+ ओपन कैटेगरी में भी स्वर्ण पदक प्राप्त कर अपनी खेल प्रतिभा, उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का परिचय देते हुए जनपद जौनपुर पुलिस को गौरवान्वित किया।
श्री आतिश कुमार सिंह की यह उपलब्धि न केवल जनपद जौनपुर पुलिस, बल्कि सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए गर्व एवं सम्मान का विषय है। उनकी सफलता समर्पण, अनुशासन, कठिन परिश्रम एवं उत्कृष्ट खेल भावना का प्रेरणादायक उदाहरण है। यह उपलब्धि पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों के साथ-साथ खेल एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रेरित करेगी।
जनपद जौनपुर पुलिस परिवार द्वारा श्री आतिश कुमार सिंह को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य तथा निरंतर सफलता की कामना की गई है।












Leave a Reply