थाना बदलापुर पुलिस टीम द्वारा शादी का झांसा देने वाले वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

Share

जौनपुर। श्रीमान पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम, अपराधियों/वारंटियों की गिरफ्तारी एवं अपहृताओं की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के दिशा-निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी बदलापुर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बदलापुर पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।

थाना बदलापुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 298/2026, धारा 69 बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त भीमप्रकाश पुत्र मोतीलाल, निवासी ग्राम छिटकापुर, थाना बदलापुर, जनपद जौनपुर को मुखबिर खास की सूचना पर बटाऊबीर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।

पंजीकृत अभियोग:

  • मु0अ0सं0 298/2026
  • धारा 69 बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट
  • थाना बदलापुर, जनपद जौनपुर

गिरफ्तार अभियुक्त:

  1. भीमप्रकाश पुत्र मोतीलाल, निवासी ग्राम छिटकापुर, थाना बदलापुर, जनपद जौनपुर।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:

  • उ0नि0 श्री अक्षय कुमार, थाना बदलापुर, जनपद जौनपुर।
  • का0 राजन यादव, थाना बदलापुर, जनपद जौनपुर।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *