डीएम द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी, पीएम स्वनिधि एवं मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित व मलिन बस्ती विकास योजना की समीक्षा की गई

Share

जौनपुर। जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. द्वारा मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी, पीएम स्वनिधि एवं मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित व मलिन बस्ती विकास योजना की समीक्षा की गई है।

परियोजना अधिकारी डूडा द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के अन्तर्गत जनपद की दो नगर निकाय यथा-नगर पंचायत कचगांव एवं नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर के पात्र लाभार्थियों की डीपीआर प्रथम प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति हेतु शासन को भेजा जाना है। अब तक आवेदित 6686 लाभार्थियों के सापेक्ष मात्र 2992 की जॉच प्राप्त हो पाई है, जबकि 3694 जॉच अभी उक्त नगर निकाय स्तर पर लम्बित है।

जिलाधिकारी द्वारा उक्त नगर निकाय के अधिशासी अधिकारियों को लम्बित जॉच पूर्ण कर जॉच रिपोर्ट डूडा कार्यालय को उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया। पीएम स्वनिधि योजना के संदर्भ में परियोजना अधिकारी डूडा जौनपुर द्वारा बताया गया कि लक्ष्य की पूर्ति हेतु नगर निकायों से प्रथम एवं द्वितीय ऋण के आवेदन नही प्राप्त हो रहे हैं, जिस पर निकाय के अधिशासी अधिकारियों द्वारा बताया गया निकाय के शहरी पथ विक्रेता जो ऋण के लिए इच्छुक थे, वे पीएम स्वनिधि योजना से ऋण प्राप्त कर चुके हैं। प्रथम व द्वितीय ऋण के लाभार्थी नही मिल रहे हैं, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अधिकारियों को अपनी नगर निकायों में पीएम स्वनिधि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने एवं तृतीय ऋण का लक्ष्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।

परियोजना अधिकारी डूडा द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित व मलिन बस्ती विकास योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष-2024-25 में 95 कार्य के सापेक्ष 55 कार्य पूर्ण हो चुके है, 36 कार्य प्रगति पर है। द्वितीय किस्त प्राप्त होने पर सभी कार्य पूर्ण कर लिये जायेंगे। वित्तीय वर्ष-2025-26 में 28 कार्य स्वीकृत है, जो प्रगति पर हैं। जिलाधिकारी ने परियोजना अधिकारी डूडा को निर्देशित किया कि सभी कार्य गुणवत्ता व मानक के अनुसार कराया जाये। निर्माण कार्यो का फोटोग्राफ बैठकों हेतु तैयार की जाने वाली पीपीटी में अवश्य लगाया जाये।

बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, सिटी मजिस्ट्रेट इन्द्रनन्दन सिंह,  परियोजना अधिकारी डूडा, सीएलटीसी, अवर अभियन्ता, बृजनन्दन स्वरूप, सीओ एवं समस्त नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारीगण व अन्य उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *