
आंध्र प्रदेश/ विशाखापट्टनम: गायत्री विद्या परिषद शैक्षणिक संस्थानों के गणमान्य उपाध्यक्ष एवं संस्थापक आचार्य श्री डी. दक्षिणामूर्ति जी को आंध्र विश्वविद्यालय की ओर से पूर्व विद्यार्थी मिलन समारोह में प्रतिष्ठित सम्मान। आंध्र विश्वविद्यालय ने श्री दक्षिणामूर्ति जी को उनकी उत्कृष्ट अनवरत सेवाओं एवं शैक्षणिक संस्थानों के निर्माण में उत्कृष्ट प्रतिबद्धता के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन विशाखापत्तनम के एयू कन्वेंशन सेंटर में किया गया था।
आंध्र प्रदेश के आई .टी .मंत्री नारा लोकेश ने सुश्री डी. दक्षिणामूर्ति को सम्मानित किया और शिक्षा के क्षेत्र में उनकी सेवाओं व मार्गदर्शन की प्रशंसा की। सम्प्रति गायत्री विद्या परिषद शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षा प्राप्त विद्यार्थी विश्व के विभिन्न प्रतिष्ठित कार्यालयों में कार्यरत हैं। कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्तियों, पूर्व छात्र सदस्यों, शिक्षाविदों और विशाखा के निवासियों ने भाग लिया।श्री .डी. दक्षिणामूर्ति का सम्मान गायत्री शिक्षण संस्थानों की महानता को और उजागर करता है। इस प्रतिष्ठित सम्मान समारोह में सम्मिलित सभी लोगों के लिए यह कार्यक्रम विशेष प्रेरणादयाक रहा। गायत्री विद्या परिषद शैक्षणिक संस्थानों के प्रबंधक गण,अध्यापक गण, विद्यार्थी एवं कर्मचारी आदि मौजूद रहे।