दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन आज

Share

जौनपुरः जनपद में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन गुरुवार को किया जाएगा। एक दिन पूर्व दुर्गापूजा महासमिति की ओर से नगर के विसर्जन घाट पर बने शक्ति कुंड पर व्यवस्था कर ली गई। इसे लेकर प्रशासनिक तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। महासमिति के तत्वावधान में नगर की सभी प्रतिमाएं अहियापुर मोड़ पर एकत्र होंगी।

यहीं से शाम सात बजे पूजन व आरती के बाद प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकलेगी। शोभायात्रा सब्जी मंडी, कोतवाली, चहारसू चौराहा, ओलंदगंज होते हुए विसर्जन घाट पर पहुंचेंगी। यहां एक-एक कर प्रतिमाओं का विसर्जन आदिगंगा गोमती तट पर बने शक्ति कुंड में किया जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *