ऑपरेशन वज्रपात के तहत सोशल मीडिया पर रंगबाजी करने वाला युवक गिरफ्तार

Share

जौनपुर। जनपद में अपराध एवं अराजक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन वज्रपात” अभियान के तहत खुटहन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोशल मीडिया पर रंगबाजी, मनबढ़ई और भड़काऊ पोस्ट एवं रील बनाकर भय का माहौल पैदा करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक खुटहन दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी सोशल मीडिया पर गैंग बनाकर हिंसक और आक्रामक वीडियो एवं पोस्ट साझा कर क्षेत्र में दहशत फैलाने का प्रयास कर रहा था।
गिरफ्तार युवक की पहचान प्रभाकर गौतम पुत्र चिखुरी गौतम निवासी भागमलपुर, थाना खुटहन, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के मद्देनजर आरोपी के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक महेंद्र यादव एवं हेड कांस्टेबल मुकेश सिंह शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से अपराध एवं अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *